Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले में आफत की बारिश, 64 मार्ग हुए बंद, लोग परेशान

Ad

Haldwani news: नैनीताल जिले में पिछले दो दिनों से मूसलाधार बरसात जारी है। भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जगह-जगह घरों और सड़कों पर बारिश का पानी भर रहा है, जिसके चलते लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं कई मार्गों पर मलबा आने से मार्ग बंद हो गए हैं। भारी बारिश के चलते जिले में छह राज्य मार्ग सहित 64 रास्ते बंद हैं है जिनको जेसीबी से खुलवाने का काम लगातार किया जा रहा है। ( Heavy Rainfall in Nainital District )

ADVERTISEMENTS Ad

छह राज्य मार्ग सहित 64 रास्ते बंद

बता दें कि नैनीताल जिले में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक हल्द्वानी और नैनीताल में एक दिन की सर्वाधिक बारिश रिकार्ड की गई है। तो वहीं कई अन्य ब्लॉक में भी जोरदार बारिश हुई। भारी बारिश के चलते जिले में छह राज्य मार्ग सहित 64 रास्ते बंद हैं। जिनको जेसीबी से खुलवाने का काम किया जा रहा है। शनिवार को मौसम अगर साफ रहा तो प्रशासन द्वारा बंद सड़कों को खोलने का कार्य और तेजी से किया जाएगा। वहीं शनिवार को मौसम साफ होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।  (64 Roads including 6 State Highways closed due to heavy rainfall )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top