Nainital-Haldwani News

विसर्जिन से पहले मां की भक्ति में लीन हुआ नैनीताल

Ad

नैनीताल:पंकज कुमार:दुर्गानवमी के दिन सैकड़ों भक्तजन मल्लीताल स्थित माँ नंदा देवी मंदिर में माँ दुर्गा के दर्शन करने आए।दुर्गा माँ की प्रतिमा देख भक्तज़न मंत्रमुग्ध हो उठे। माँ दुर्गा की प्रतिमा को दशहरा के दिन पूरे शहर में भ्रमण कराया जाता है और सायंकाल नैनीझील में विसर्जित किया जाता है।हर साल रामसेवक सभा की कमेटी माँ दुर्गा का मेले का आयोजन करती हैं। जिसने कई सारे सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाते है और अनेक स्कूल के बच्चे इन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते है जिससे हमारी संस्कृति को बढ़ावा मिलता हैं।

ADVERTISEMENTS Ad


आज इस कार्यक्रम में मशूर कुमांऊनी गायिका माया उपाध्याय भी मौजूद रही। उनके गानों से लोग झूम उठे ऐसे ही कई सारे कार्यक्रम हुए जिसमें कई सारे स्कूल के बच्चों ने भाग लिया और इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top