Uttarakhand News

होली त्योहार के बीच उत्तराखंड में तीन हादसे, 8 लोगों की हुई मौत

Ad

देहरादून: होली त्योहार के बीच उत्तराखंड में दो हादसों से माहौल गमगीन हो गया है। खुशियों के बीच दुखों का ऐसा पहाड़ टूटेगा, परिजनों ने नहीं सोचा था। पहला मामला पौड़ी जिले के पैठाणी क्षेत्र का है। राठ क्षेत्र के होली के होलियार युवाओं का वाहन खाई में गिरने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 लोग भी तरह से घायल हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि अन्य तीन युवकों की मौत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में उपचार के दौरान हो गई। हादसे में 10 घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। इस दुखद दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।

इसके अलावा होली के दिन उत्तराखंड के दो अलग-अलग इलाकों में चार लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई। चंपावत जिले में नदी में नहाते वक्त 16 और 17 वर्षीय दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ श्रीनगर के अलकनंदा नदी में डूबने से 2 लोग लापता हो गए जिनमें एक की लाश बरामद हो गई है जबकि एक की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top