Nainital-Haldwani News

रामनगर में बाइक सवार युवक ने तीन बच्‍चों को मारी टक्‍कर, एक की मौत

Ad

Ramnagar news: Accident: रामनगर से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां एक बाइक सवार युवक ने तीन बच्चों को टक्कर मार दी। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई है। मृतक बच्चा कक्षा दो का छात्र था। रविवार यानी आज बच्चे के शव का पोस्टमार्टम होगा। मृतक बच्चे के परिवार में कोहराम मच गया है। ( 8 Year old child died after collision with bike )

ADVERTISEMENTS Ad

बाइक सवार मौके से फरार

बता दें कि रामनगर के सांवल्दे पश्चिम गांव निवासी मदन कुमार का आठ वर्षीय पुत्र पवन कुमार, उसकी दो वर्षीय बहन अनुष्का और ऋषि घर से दुकान को जा रहे थे। इस बीच रामनगर की ओर से जा रहे बाइक सवार युवक ने बच्चों को टक्कर मार दी। जिसमें पवन और अनुष्का को चोट आई। जबकि ऋषि बच गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ के जमा होते ही बाइक सवार मौके से फरार हो गया। और अपनी बाइक को मौके पर ही छोड़ गया। घायल पवन और अनुष्का को सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। तो वहीं घायल अनुष्का के सिर पर चार टांके आएं। ( Bike hit 8 Year old child in ramnagar )

पुलिस ने बाइक कब्जे में ली

पुलिस ने बताया कि बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। और गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपित का पता लगाया जा रहा है। पवन की मौत पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top