Nainital-Haldwani News

नैनीताल रामनगर, नदी में गिरी कार, 10 में से 9 लोगो की मौत

Ad

रामनगर: रामनगर में एक बड़ी दुर्घटना हो गयी है। साथ में 9 लोगों की मौत हो गई है। सभी लोग एर्टिगा कार से घूमने के लिए निकले थे लेकिन कार ढेलवा नदी में गिर गयी। बरसात के वजह से नाला उफान में था और उसी के बहाव में कार नदी में गिर गयी। आर्टिगा कार में 10 लोग सवार थे। इसमें से एक लड़की को जीवित पाया गया है। उसे रामनगर के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दुर्घटना सुबह साढ़े 5 बजे की बताई जा रही है। मृतकों में पंजाब के सैलानियों के अलावा स्थानीय लोग भी बताए जा रहे हैं।

पंजाब से आए पर्यटक रामनगर के एक होटल में रुके हुए थे। सभी सुबह 5 बजे वे होटल से घूमने के लिए निकले। रामनगर में गुरुवार देर रात से ही बारिश हुई और बरसाती नाले उफान पर थे। ढेलवा नदी पुल पर भी पानी ओवरफ्लो हो रहा था। खतरे को देखते हुए भी कार चालक ने गाड़ी को नाली से पार कराने की कोशिश है लेकिन उसकी गाड़ी पानी के तेज बहाव में बह गई।

बताया जा रहा है कि गाड़ी तो पत्थरों में फंस गई थी लेकिन कार में सवार 9 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक लड़की जिंदा पाई गई। उसे तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top