Uttarakhand News

बागेश्वर: इलाके में गुलदारों का आतंक,घर में घुसे दो गुलदार (वीडियो)

Ad

बागेश्वर: अढ़ौली गांव में घर के आंगन में दो गुलदार घुस आने से हड़कप मच गया। इस घटना के बाद लोगों काफी डर गए है। शोर शारबा करने के बाद गुलदार पेड़ पर चढ़ गए। इसके बाद आसपास के  लोग घर के अंदर छिप गए। स्थानीय लोगों ने वन विभाग की टीम को इस मामले की तत्काल सूचना दी।

ADVERTISEMENTS Ad

वन विभाग की टीम ने बमुश्किल पेड़ से उतार गुलदारों को भगाया। काफी लंबे वक्त से ग्रामीण गुलदारों के आतंक से  जूझ रहे है। मजियाखेत में भी गुलदार के आंतक ने लोगों को भयभीत किया हुआ है। मजियाखेत में वन विभाग की टीम ने गुलदार के आंतक को रोकने के लिए पिंजरा लगाया हुआ है। एक महीने में दर्जनों मवेशियों को मार चुके है गुलदार। अंधेरा होने के बाद लोग घर से निकलने में कतरा रहे है। वही वन विभाग ने लोगों को सचेत रहने और बच्चों को रात्रि में सुनसान इलाके में ना भेजने की हिदायत दी है।

वीडियो देखने के लिए अगली स्लाइड पर जाए

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Pages: 1 2

To Top