Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले में 94 शतकवीर मतदाता डालेंगे वोट, सबसे बुजुर्ग वोटर हैं हल्द्वानी की सुगरा परवीन

नैनीताल जिले में 94 शतकवीर मतदाता डालेंगे वोट, सबसे बुजुर्ग वोटर हैं हल्द्वानी की सुगरा परवीन
Ad

हल्द्वानी: प्रदेश में चुनावी घमासान को केवल एक महीना बाकी रह गया है। इसलिए निर्वाचन आयोग से लेकर तमाम राजनीतिक दल अपनी अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। मतदाता भी चुनाव को लेकर खासा उत्साहित हैं। जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले में इस बार के चुनावों में कुल 94 शतकवीर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

जी हां, नैनीताल जिले में 94 मतदाता ऐसे हैं जिनकी उम्र 100 से भी ज्यादा है। इनमें हल्द्वानी सीट की सुगरा परवीन सबसे उम्रदराज वोटर हैं। मतदाता सूची पर गौर करें तो उनकी उम्र करीब 115 वर्ष है। वहीं रामनगर विधानसभा सीट की केसरी देवी बुजुर्ग मतदाता क्रम में दूसरे स्थान पर हैं। मतदाता सूची के अनुसार उनकी उम्र 114 वर्ष है।

इसके बाद हल्द्वानी सीट के मोहम्मद अली बुजुर्गों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं। गौरतलब है कि पुरुष मतदाता की सूची में मोहम्मद अली का नंबर सबसे पहले स्थान पर आता है। उनकी उम्र मतदाता सूची के अनुसार 113 वर्ष है। निर्वाचन विभाग की मानें तो नैनीताल जिले के लालकुआं विधानसभा सीट पर 13, भीमताल में 10, नैनीताल में छह, हल्द्वानी में 16 शतक वीर मतदाता हैं।

इनके अलावा कालाढूंगी सीट पर 27 व रामनगर में 22 ऐसे मतदाता हैं जिनकी उम्र 100 से भी ज्यादा है। बता दें कि निर्वाचन आयोग 80 वर्ष से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को घर से मतदान कराने की सुविधा प्रदान करने जा रहा है। निर्वाचन आयोग ने बुजुर्गों के साथ साथ पहाड़ों के दूरस्थ इलाकों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए भी डोली व्यवस्था का प्लान बनाया है। साथ ही कोरोना संक्रमितों को वोट करने के लिए अपने बारे में जानकारी देनी होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top