Udham Singh Nagar News

साउथ अफ्रीका से ऊधमसिंह नगर पहुंचा युवक, स्वास्थ्य विभाग ने लगाई पाबंदी, दो तारीख को है शादी

Ad

हल्द्वानी: कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के सामने आने के बाद पूरा विश्व सतर्क है। सभी देशों ने एक बार फिर जनता की सुरक्षा के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। साउथ अफ्रीका के देशों में फैले कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रान को लेकर तरह-तरह की बाते कही जा रही है। भारत में भी साउथ अफ्रीका से आने वाले लोगों पर नजर रखना शुरू कर दिया गया है। सभी यात्रियों को सख्त कोरोना वायरस के प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करने को कहा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। अफ्रीका के कांगों प्रांत से एक युवक उत्तराखंड लौटा है। जानकारी के मुताबिक युवक ऊधमसिंहनगर दिनेशपुर पहुंचा है।

स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ अविनाश खन्ना ने बताया कि सीएमओ अल्मोड़ा की तरफ से जानकारी दी गयी थी कि मूलरूप से हवालबाग ब्लॉक के छानागोलू गांव निवासी 25 वर्षीय युवक बीते 25 नवंबर को कांगो से आया है। वह ऊधम सिंह नगर के दिनेशपुर में रह रहा है।

जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ विभाग की टीम ने शनिवार रात को युवक और उसके माता-पिता-भाई और भाभी की कोविड जांच ट्रूनेट और एंटीजन टेस्ट कराया। जिसमें सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई तो उन्हें घर भेज दिया गया। सभी को आइसोलेट रहने के निर्देश दिए गए हैं।एसीएमओ ने बताया कि आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। युवक डेढ़ महीने की छुट्टी आया है और दो दिसंबर को उसकी शादी है। वह अपनी आरटीपीसीआर जांच कराकर ही आया है लेकिन सुरक्षा के लिहाज से उसकी जांच दोबारा की गई है। युवक को बिना अनुमति घर से बाहर जाने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top