Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में हड़कंप, बनभूलपुरा क्षेत्र में मिला 23 वर्षीय युवक का शव

File Photo
Ad

हल्द्वानी: एक बार फिर एक मामले से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। गौला पुल के पास एक युवक का शव मिला है। शव मिलने की सूचना के फौरन बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया जिसके बाद पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है। मामला बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के पास का है।

ADVERTISEMENTS Ad

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोला पुल के नीचे एक युवक का शव मिला। जिसकी पहचान 23 वर्षीय लखन के रूप में हुई है। हालांकि फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। एसओ नीरज भाकुनी ने जानकारी दी और बताया कि फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगा रही है कि आखिर युवक की मौत किस तरह से हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 7:00 बजे के आसपास बनभूलपुरा पुलिस को गोला पुल के नीचे एक अज्ञात शव पड़े होने की सूचना मिली। जिसके बाद तुरंत थाना अध्यक्ष नीरज भाकुनी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। जांच पड़ताल में पता चला कि मृतक मूल रूप से रामनगर की जाटव बस्ती का निवासी है। जिसका नाम लखन पुत्र संजय है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top