Bageshwar News

पेपर देने के बाद घर लौट रही युवती की एक्सीडेंट में मौत !

Ad

बागेश्वर: चंपावत जिले में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं जिनमें कई लोग अपनी जान गंवा बैठते हैं। ताजा मामला बागेश्वर जिले का है…जहां एक 20 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय लता बोरा वन दरोगा का पेपर देकर घर लौट रही थी। बागेश्वर के बहुली के पास स्कूटी अचानक फिसल गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। साथ में सवार युवक चंदन सिंह बोरा और काजल भी घायल हुए…जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने लता बोरा के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि लता बोरा परिवार की इकलौती बेटी थी…और उनके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार की इकलौती बेटी की अचानक मौत से घर में मातम छा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top