Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत के मंच पर चाकू लेकर चढ़ा युवक, मच गई भयंकर अफरा-तफरी

Ad

काशीपुर: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और आगामी चुनावों के लिए कांग्रेस के कथित लीडर हरीश रावत की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। काशीपुर में आयोजित एक जनसभा में एक वयक्ति हरीश रावत के मंच पर चाकू लेकर चढ़ गया। जिसके बाद वह जय श्री राम के नारे लगाने का अनुरोध जनता से करने लगा। गनीमत रही कि थोड़ी देर पहले ही हरीश रावत स्टेज से नीचे उतर गए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअषल गुरुवार को हरीश रावत ने काशीपुर में कांग्रेस सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने जनसभा को संबोधित भी किया। इसी दौरान उनके मंच से उतरने के वक्त एक सिरफिरा युवक मंच पर चाकू लेकर चढ़ गया। उसने माइक लेकर मौजूद लोगों से जय श्री राम के नारे लगाने की बात कही।

जब उसे नारे लगाने से मना किया तो वह मौजूद लोगों को मारने की धमकी देने लगा। गौरतलब है कि पूरे कार्यक्रम में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। बाद में युवक कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रभात साहनी और एक अन्य कार्यकर्ता ने किसी तरह युवक को दबोचकर उसके हाथ से चाकू छीन लिया। इस दौरान जब उसे पकड़कर पुलिस के पास ले जा रहे थे तो वह हाथ छुड़ाकर भाग गया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज जोशी ने इस घटना को लेकर कहा कि पुलिस को उक्त व्यक्ति द्वारा चाकू लेकर मंच पर जाने की भनक कैसे नहीं लगी। उन्होंने चुनाव का माहौल खराब करने के आरोप लगाए। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से वहां मौजूद था। उसने हरीश रावत तो माला भी पहनाई थी।

काशीपुर कोतवाल मनोज रतूड़ी ने इस मामले के बारे में जानकारी दी और बताया कि कांग्रेस के काशीपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रभात साहनी की तहरीर पर आरोपी ग्राम प्रतापपुर निवासी विनोद कुमार के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। प्रारंभिक पड़ताल में युवक को मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top