Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड में एक और हत्या, शादी में शामिल होने आए युवक को चाकुओं से गोदकर मार डाला

Ad

रुद्रपुर: इसमें कोई दोराय नहीं कि शादी खुशियों के मौके लेकर आती है। मगर उत्तराखंड के रुद्रपुर में हुई शादी सवाल लेकर आई है। ये शादी सवालों के साथ खून लेकर आई है। जी हां, रुद्रपुर में एक शादी के दौरान जब सब लोग अपने अपने कामों में व्यस्त थे तो एक कुछ आरोपितों ने एक युवक की हत्या कर दी। उक्त युवक शादी में शामिल होने आया था। मगर उसे क्या पता था कि इस शादी में बिताए पल उसकी जिंदगी के कुछ आखिरी पल साबित होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

मिली जानकारी के अनुसार रुद्रपुर की आहूजा धर्मशाला में एक शादी का प्रोग्राम था। यहां पर उत्तर प्रदेश से बारात आई हुई थी। विवाह समारोह में शामिल होने के लिए रामपुर मिलक निवासी संजय पाल भी आया हुआ था। वह अपने भाई और बहनोई के साथ समारोह में शिरकत करने के लिए पहुंचा था। बताया जा रहा है कि शादी के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर उसका देर रात कुछ लोगों से विवाद हो गया।

इतने में युवकों ने संजय पाल पर चाकुओं से हमला कर दिया। संजय पाल को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतारने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। इस दौरान संजय के छोटे भाई नितिन पाल पर भी हमलावरों ने हमला कर दिया जिसमें चाकू नितिन के हाथ में लगा और वो घायल हो गया। इस घटना से तुरंत विवाह कार्यक्रम में उथल पुथल मच गई। वहां पहुंचे लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर सीओ सिटी अभय सिंह, कोतवाल विक्रम राठौर और एसएसआई सतीश चंद कापड़ी पुलिस टीम के साथ पहुंचे।

जिन्होंने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल वारदात का कारण पुरानी रंजिश से जोड़कर ही देखा जा रहा है। लेकिन गहनता से जांच होने के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी। इसी कड़ी में एसपी सिटी ममता बोहरा ने जानकारी दी और बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया हत्या पुरानी रंजिश को लेकर हुई है। उन्होंने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने की बात कही। बता दें कि पुलिस और एसओजी टीम फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top