CM Corner

मजबूत लोकतंत्र-रोशन उत्तराखण्ड कार्यक्रम’’ के तहत बूथ पर मोमबत्ती, दिये व मशाल जलाकर लोगों को  दिया गया संदेश।

Ad

देहरादून  –  उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी  जितेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 01 नवम्बर, 2021 से 30 नवम्बर, 2021 तक विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को वोटर कार्ड बनाने के लिये प्रेरित किया जा रहा है।

 सभी बीएलओ अपने बूथ पर बैठकर नये पंजीकरण कर रहे हैं व वोटर कार्ड में किसी भी प्रकार का यदि संशोधन है तो उसे भी किया जा रहा है। 25 नवम्बर, 2021 से 05 दिन ही शेष रह गए  हैं ‘‘मजबूत लोकतंत्र-रोशन उत्तराखण्ड कार्यक्रम’’ के तहत सायं 07ः00 बजे बूथ पर मोमबत्ती, दिये व मशाल जलाकर लोगों को संदेश दिया गया कि जो लोग अभी तक भी अपना वोटर कार्ड नहीं बना पाये हैं, 30 नवम्बर तक अपने नजदीक के बूथ पर जाकर पंजीकरण करवायें।

वोटर हैल्पलाईन एप डाउनलोड करके भी वोटर कार्ड बनाने के लिए पंजीकरण किया जा सकता है। प्राचीन समय से ही पहाड़ों पर मशाल जलाकर संदेश देने की प्रथा है। दूर पहाड़ों पर रात्रि को चीड़ की छाल जलाकर प्रकाश के द्वारा संदेश दिया जाता रहा है।

इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए समस्त जिलो को निर्देश जारी कर दिए हैं। देहरादून में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के बूथ पर आयोजित कार्यक्रम में स्वीप कॉर्डिनेटर सुजाता, स्वीप कन्सल्टेंट अनुराग गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी  देवेन्द्र थपलियाल, अखिलेश मिश्रा, प्रधानाचार्य  प्रेमलता बौड़ाई एवं बीएलओ द्वारा प्रतिभाग किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top