Uttarakhand News

उत्तराखंड में तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया

Ad

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर प्रदेश में तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के निर्देश पर शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

शासनादेश के अनुसार 19 मई से 21 मई तक पूरे प्रदेश में राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और किसी भी प्रकार के शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंत्येष्टि 20 मई को पूरे पुलिस सम्मान के साथ सम्पन्न की जाएगी। उनके निधन पर प्रदेशभर में शोक की लहर है और विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं सैन्य संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

राज्य सरकार ने बुधवार 20 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसके तहत सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और अन्य शासकीय प्रतिष्ठानों में अवकाश रहेगा। निजी स्कूलों को भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी को उत्तराखंड की राजनीति में साफ-सुथरी छवि और अनुशासित प्रशासन के लिए जाना जाता था। उनके निधन को प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top