Nainital-Haldwani News

नैनीताल में होटल की बालकनी से गिरने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ घूमने आया था नीरज

File Photo
Ad

नैनीताल: जिंदगी में कब क्या हो जाए, कौन सा पल आखिरी हो, कब खुशियां गम में तब्दील होने वाली हों, कहा नहीं जा सकता। इसका कोई अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। नैनीताल में एक पर्यटक की होटल की बालकनी से गिरने के कारण मौत हो गई है। वह अपने दोस्तों के साथ बाराबंकी से नैनीताल घूमने आया हुआ था।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि बाराबंकी के राजापुर का रहने वाला 26 वर्षीय नीरज वर्मा पुत्र सुरेंद्र कुमार वर्मा बुधवार को नैनीताल आया था। नीरज के साथ उसके चार दोस्त भी सरोवर नगर घूमने आए थे। दोस्तों की मानें तो वह होटल में ठहरे थे। रात के वक्त नीरज ने ज्यादा शराब पी रखी थी।

जब वह खाना खाने के लिए होटल से नीचे आए तो नीरज बालकनी में बैठा था। तभी वह वहां से नीचे गिर गया। उसे गंभीर हालत में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सभी दोस्त दो दिन का प्लान बनाकर नैनीताल आए थे।

पुलिस ने स्वजनों को सूचित कर दिया था। मेडिकल पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल आर्य ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक ने नशे का सेवन अधिक मात्रा में किया हुआ था। गौरतलब है कि नीरज की मौत दूसरी मंजिल की बालकनी से गिरने के कारण हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top