Tehri News

उत्तराखंड में कांवड़ियों से भरा ट्रक पलटा, 3 की मौत !

Ad

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ऋषिकेश से गंगोत्री की ओर जा रहे कांवड़ियों से भरा एक ट्रक जाजल और फकोट के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में अब तक 3 कांवड़ियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 14 लोग घायल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक में 18 से 20 कांवड़ यात्री सवार थे। जाजल-फकोट के बीच अचानक ड्राइवर ने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया जिससे ट्रक सड़क किनारे खाई की ओर पलट गया। गनीमत रही कि ट्रक खाई में गिरने के बजाय किनारे पर ही अटक गया…जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

ट्रक पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री ट्रक के नीचे दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कुछ ही देर में पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं।

पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक को जेसीबी के जरिए सीधा किया गया। राहत दल ने कुल 17 कांवड़ यात्रियों को बाहर निकाला जिनमें से 3 की मौके पर ही मौत हो गई और 14 घायल हुए हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नरेंद्र नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकोट भेजा गया है। कुछ गंभीर घायलों को आगे एम्स ऋषिकेश रेफर किया जा सकता है।

टिहरी एसपी ने  बताया कि ट्रक उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से आया था। प्राथमिक जांच में ट्रक चालक की लापरवाही और वाहन का अनियंत्रित होना सामने आया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top