Champawat News

10 करोड़ की ड्रग्स लेकर निकली थी महिला, पुलिस ने दबोचा

woman arrested
Ad

खटीमा: चंपावत जिले के बनबसा थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। गडीगोठ पंपापुर इलाके से एक महिला को गिरफ्तार किया गया है…जिसके कब्जे से लगभग 5 किलो 688 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद हुई है। इस ड्रग की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत करीब 10 करोड़ 23 लाख रुपये बताई जा रही है। एमडीएमए का इस्तेमाल मेट्रो सिटी की रेव पार्टियों में किया जाता है और यह एक खतरनाक उत्तेजक दवा है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस पूछताछ में महिला ईशा ने बताया कि ये ड्रग्स उसका पति राहुल कुमार, जो पंपापुर बनबसा का निवासी है, और उसका साथी कुणाल कोहली, टनकपुर के रहने वाले, 23 जून 2025 को पिथौरागढ़ से लाए थे। पुलिस की सक्रियता से डरकर राहुल ने पत्नी को निर्देश दिया था कि वह ये ड्रग्स शारदा नदी में फेंक दे।

ईशा शारदा नदी में ड्रग्स फेंकने जा रही थी…तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा। चंपावत पुलिस ने ईशा के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस राहुल और कुणाल की तलाश में जुटी है और साथ ही उनके स्रोतों का पता लगाने का प्रयास कर रही है…जहां से यह ड्रग्स आई हैं।

चंपावत पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे नशे के कारोबार में शामिल सभी आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे और कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top