Dehradun News

देहरादून के होटल में मिला आप नेता के बेटे का शव

Ad

देहरादून: राजधानी से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एसएस कलेर के बेटे का शव देहरादून के होटल में मिला है। ये होटल जाखन में है। मृतक की पहचान सिकंदर कलेर के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सिकंदर ने बुधवार शाम को कमरा लिया था।

ADVERTISEMENTS Ad

गुरुवार को जब कमरा नहीं खोला गया तो होटल कर्मियों ने दूसरी चाबी से कमरा खोला। उन्होंने देखा कि सिकंदर अचेत व्यवस्था में पड़ा हुआ था। उसने होटल के कमरे में उलटी भी की थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और जांच शुरू कर दी गई है। चुनाव तैयारियों में जुटी आप टीम के लिए यह एक बुरी खबर है। कुछ दिन पहले ही एसएस कलेर ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। वह खटीमा से विधानसभा चुनाव में उतरने का फैसला कर चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top