Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड आपदा: AAP ने भाजपा सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार व लापरवाही के आरोप, किया मौन धरना प्रदर्शन

Ad

हल्द्वानी: पिछले दिनों उत्तराखंड में आई आपदा पर राज्य एवं केन्द्र की भाजपा सरकार पर लापरवाही व आपदा पीड़ितों को मुआवजा देने के मामले में सरकार द्वारा कोई ठोस कदम ना उठाए जाने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पार्टी के नेताओं द्वारा हाथों में तख्ती एवं स्लोगन लिए आप के प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू के नेतृत्व में एक मौन धरना प्रदर्शन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

शनिवार 23 अक्टूबर की दोपहर को गौला पुल के निकट हल्द्वानी में राज्य एवं केन्द्र कि भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर समित टिक्कू ने कहा कि राज्य में आई आपदा से कई लोगों की मौत हो चुकी है, लोगों के घर टूट चुके हैं या उनमें दरारें आ गई हैं जो अब रहने लायक नही बचे हैं।

ऐसी विकराल त्रासदी में जहां कई किसानों कि फसलें बरबाद हो गई है कई जगह कृषि भूमि नदियों में समा गई हैं। मगर सरकार सिर्फ हवाई सर्वे ही कर रही है। सरकारी तंत्र में जो भ्रष्टाचार व्याप्त है वह आपदा के समय सभी के सामने उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार संजीदगी के साथ काम करती तो इतने जान माल का नुकसान नहीं होता।

सरकार ने अधिकारियों को सही तरीके से अलर्ट नहीं किया जिसकी वजह से इतना नुकसान हुआ है सरकार को अभी तक हुए नुकसान का आकलन करना चाहिए, साथ ही आपदा पीड़ितों एवं किसानों को भी समय से मुआवजा देना चाहिए मगर आपदा पीड़ितों को मुआवजा देने के मामले में सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।

प्रदेश सरकार द्वारा आपदा पीड़ितों एवं किसानों कि बरबाद हुई फसलों का मुआवजा नही दिया जा रहा है। धरने के दौरान आप के कार्यकर्ताओं ने ये मांग उठाई कि आपदा पीड़ितों को समय से मुआवजा दिया जाना चाहिए, जिन किसानों कि फसलों को नुकसान हुआ है उन्हें प्रति हेक्टेयर 50,000 रुपए की धनराशि का मुआवजा दिया जाना चाहिए और केन्द्र सरकार द्वारा उत्तराखण्ड को अविलम्ब 10 हजार करोड़ की आर्थिक सहायता दी जाए।

धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष सन्तोष कबड़वाल, जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा राजीव लोचन, रक्षित वर्मा, दीप पांडे, रमेश कांडपाल, निर्मला, चंद्रशेखर पांडे, दीपक पांडे, सागर पांडे, पवन पांडे, त्रिलोचन जोशी, श्रीकांत खंडेलवाल, डीएस कोटलिया, मनोज नेगी, सुरेश जोशी, रईस उल, भुवन आर्या, देवेंद्र लाल, प्रदीप शाह, शानू खान, समी कुरेशी, मुकेश अग्रवाल, दीपक चौहान, हीरा कोरंगा, सुनील, जितेंद्र, पंकज, नजाकत खान, नरेंद्र, नितिन,गीता अधिकारी, चंद्रा चौहान, रेणुका, देव कार्की, जगदीश रौतेला, जाहिद, अनीस, ख़ुशबू, प्रिया, मोहन, दीपक एवं अन्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top