Nainital-Haldwani News

नैनीताल के पूर्व एसएसपी पर केजरीवाल ने जताया भरोसा, बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा

Ad

नैनीताल: उत्तराखंड में विधानसभा 2022 का बिगुल बज गया है । सभी दलों ने आगामी चुनावों के लिए तैयारियां शुरू कर दी है ।इस बार का चुनाव पहले से अलग होने वाला है क्योंकि इन चुनावों में दिल्ली की सत्ता पर बैठी आम आदमी पार्टी भी उतर रही है। तीन बार दिल्ली में सरकार बना चुकी आम आदमी पार्टी खुद को उत्तराखंड में नए विकल्प के रूप में देख रही है। केजरीवाल एंड कंपनी की ओर से लगातार बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में गढ़वाल और कुमाऊं में भी बड़े चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा के पूर्व सदस्य भूपेश उपाध्याय को कुमाऊं कार्यकारी अध्यक्ष बनाएं वही नैनीताल के पूर्व एसएसपी अनंत राम चौहान को गढ़वाल की जिम्मेदारी दी है जबकि प्रेम सिंह तराई की जिम्मेदारी निभाएंगे। इसके अलावा कैंपेन कमेटी में दीपक बाली को अध्यक्ष और बसंत कुमार को उपाध्यक्ष बनाया है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top