Nainital-Haldwani News

रोजाना आपके घर आने वाले आंचल दूध के रेट बढ़े, नई लिस्ट पर डाले नजर

Ad

लालकुआं:दुग्ध उत्पादको को राहत देने के बाद नैनीताल दुग्ध संघ ने उपभोक्ताओं को झटका दिया है। रुपए दूध के रेट बढ़ा दिए हैं। इस मामले में दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा का कहना है कि मार्केट में प्रतिस्पर्धा में मौजूद अन्य कंपनियों द्वारा अत्यधिक दूध के रेट कर देने के बाद उन्हें मजबूरी में दो रुपए प्रति लीटर बढ़ाने पड़े हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल जनपद में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्टैंडर्ड दूध में प्रति लीटर 2 रुपए की वृद्धि हुई है। इसे 48 रुपये से 50 रुपये कर दिया है। अब आंचल फुल क्रीम दूध 58 रुपये से बढकर 60 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

दुग्ध संघ अध्यक्ष ने बताया कि उनके साथ मार्केट में प्रतिस्पर्धा कर रही अन्य कंपनियों द्वारा उनसे अत्यधिक ज्यादा रेटों में दूध बेचा जा रहा है। जबकि नैनीताल दुग्ध संघ द्वारा बहुत ही कम पैसे में दूध बेचा जा रहा था। अपने आप को प्रतिस्पर्धा में बनाए रखने और संस्था हित के चलते उन्होंने मात्र दो रुपए लीटर दो प्रकार के दूध में बढ़ाए हैं। अन्य दुग्ध उत्पादों एवं दूध की अन्य पैकिंग में कोई बढ़ोतरी नहीं की हैं। मात्र फूल क्रीम और स्टैंडर्ड दूध में ही दो रुपए बढ़ाये गए हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग बनाने की अपील की हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top