Pauri News

उत्तराखंड की आंचल को शाबाशी दें, विख्यात कंपनी AMAZON में हुआ चयन

Ad

देहरादून: राज्य में प्रतिभाशाली युवाओं की कोई कमी नहीं है। बेटियां इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए लगातार राज्य का नाम रौशन कर रही हैं। इस बार गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा आंचल ने अपनी काबिलियत के बलबूते अमेजन में इंटर्नशिप पाई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि कोटद्वार की मूल निवासी एवं वर्तमान में गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज, घुड़दौड़ी की छात्रा आंचल देवरानी का चयन अन्तर्राष्ट्रीय कंपनी अमेज़न में हुआ है। खास बात यह भी है कि कंपनी में उनका चयन 80 हजार रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड के तहत हुआ है।

आंचल कॉलेज में इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट मे अंतिम वर्ष की छात्रा हैं। अब उन्हें अमेजन से इंटर्नशिप करने का मौका मिला है। बेटी की इस उपलब्धि पर पूरे कॉलेज और निवास क्षेत्र में खुशी की लहर है। कालेज के डीन ऐकडेमिक और डिपार्टमेंट हेड ने भी खुशी जताई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top