Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में मरीजों को ऑक्सीजन फ्लोमीटर फ्री में मुहैया कराएंगे आप नेता डिंपल पांडे

Ad

हल्द्वानी: कोरोना वायरस के प्रकोप ने लोगों को पस्त कर दिया है। हॉस्पिटल के बेड से लेकर कोरोना वायरस वैक्सीन हासिल करने तक उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। सबसे बड़ा विषय है कोरोना वायरस मरीज़ को वक्त रहते इलाज दिलाना… इस कठिन वक्त में कई लोग व संस्थान मदद के लिए आगे आई हैं। इस लिस्ट में आम आदमी पार्टी के हल्द्वानी महानगर के अध्यक्ष डिंपल पांडे का नाम भी शामिल है।

ADVERTISEMENTS Ad

वह लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। मरीज़ के लिए दवाई पहुंचाना, खाने की व्यवस्था करना और अन्य लोग जो आर्थिक रूप से कमजोर हो गए हैं उन्हें राशन पहुंचाना, इस तरह की मुहिम चला रहे हैं और युवाओं को भी इस तरह के कार्य में योगदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। डिंपल पांडे द्वारा कोरोना पीड़ितों के लिए एक सेवा शुरू की है। कालाबाजारी का शिकार हो रहे हैं पीडितों के लिए उन्होंने ऑक्सीजन फ्लोमीटर जरूरतमंद लोगों को फ्री में देने का फैसला किया है। उनकी टीम इस सेवा को मरीजों तक पहुंचाएगी।

डिंपल पांडे ने इसके अलावा आम जनता से भी अपील की है कि वह इस मुश्किल घड़ी में लोगों की परेशानी को अपना समझे, उसे नजर अंदाज ना करें। अगर आज हम मिलकर इस बीमारी को हराने में कामयाब हुए तो विश्व हमारे देश के भाईचारे व इंसानियत की मिसाल देगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top