Nainital-Haldwani News

नैनीताल में एक और बॉलीवुड फिल्म, ‘बन टिक्की’ की शूटिंग के लिए पहुंचे अभय देओल

Ad

Nainital Film Shooting: Abhay Deol: पिछले कुछ वर्षों में नैनीताल फिल्म निर्माताओं की पसंद बनकर उभरा है। सरोवर नगरी में लगातार शूटिंग हो रही है और बॉलीवुड स्टार्स भी यहां पहुंच रहे हैं। अब अभय देओल भी नैनीताल शूटिंग के लिए पहुंचे हैं। अभय देओल ‘बन टिक्की’ फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। अभय ने मॉल रोड, मल्लीताल रिक्शा स्टैंड व पंत पार्क में झील किनारे कई सीन फिल्माए। इस दौरान फिल्म प्रशंसकों का तांता लगा रहा। बताया जा रहा है कि अगले 22 दिनों तक शहर व समीपवर्ती क्षेत्रों में फिल्म की शूटिंग होगी। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के प्रोडक्शन में इस फिल्म की शूटिंग पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश में हुई थी। वहां के बाद टीम ने नैनीताल का रुख किया है।

फिल्म के प्रोड्यूसर मयंक सिंह हैं और ये फिल्म को डायरेक्ट फरहान अंसारी कर रहे हैं। इसमें जीनत अमान और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। नैनीताल में अभय देओल व नुसरत बलूचा की ही शूटिंग होगी। जिसमें से अधिकांश शूटिंग शहर के स्कूलों में होगी।

उत्तराखंड में शूटिंग होने से रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उत्तराखंड के स्थानीय कलाकारों को फिल्म में काम करने का मौका मिलता है। इसके अलावा राज्य की अर्थव्यवस्था होटल इंडस्ट्री के इर्द गिर्द घूमती है। वहीं फिल्म में दिखाए गए शॉर्ट दर्शकों को उत्तराखंड आने के लिए भी लुभा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top