Sports News

देहरादून के अभिमन्यु का शतक, ईरानी ट्रॉफी में दोहरे शतक चूके

Ad

हल्द्वानी: ईरानी ट्रॉफी में उत्तराखंड के अभिमन्यु ईश्वर ने शानदार शतक जड़कर एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए खेलते हुए अभिमन्यु ईश्वर ने मध्यप्रदेश के खिलाफ 240 गेंदों में शानदार 154 रन बनाए। उनके बल्ले से 17 चौके और 2 छक्के भी निकले घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

अभिमन्यु अभी तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 21 शतक जड़ चुके हैं। वही उनका उच्चतम स्कोर 233 रन है रणजी ट्रॉफी में भी अभिमन्यु का प्रदर्शन शानदार रहा था। उत्तराखंड और उड़ीसा के खिलाफ उन्होंने शतकीय पारी खेली थी। पूरे सीजन में अभिमन्यु के बल्ले से कुल 3 शतक निकले थे।

ईरानी ट्रॉफी के इस मुकाबले की बात करें तो अभिमन्यु के अलावा यशस्वी जयसवाल ने शानदार बल्लेबाजी की और दोहरा शतक जमाया यशस्वी ने 259 गेंदों में 213 रनों की शानदार पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा दिल्ली से खेलने वाले यश धूल ने 55 रनों की पारी खेली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top