Nainital-Haldwani News

एमबीपीजी कॉलेज छात्र संघ चुनावो में ABVP के लिए क्यों खास बनी ये जीत

Ad

Haldwani MBPG College Results: कुमाऊं के सबसे ज्यादा विद्यार्थियों वाले एमबीपीजी डिग्री कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशी सूरज रमोला अध्यक्ष बनने में कामयाब हुए। उन्हें 17 वोटो से जीत हासिल हुई। दूसरे स्थान पर संजय जोशी रहे हालांकि मतगणना के दौरान अधिकतर मौके पर सूरज रमोला ही निर्दलीय प्रत्याशी पर बढ़त बनाने में कामयाब रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

एमबीपीजी कॉलेज में मंगलवार को 37.27% मतदान हुआ था छात्र संघ चुनाव को लेकर जो उत्साह पहले दिखाई देता था वह काफी कम हुआ है। 2023 के छात्रसंघ चुनाव में केवल 3193 विद्यार्थियों ने ही मतदान किया जिसमें छात्रों की संख्या ज्यादा रही,हालांकि 1552 छात्राओं ने भी अपने मत का इस्तेमाल किया।

एमबीपीजी डिग्री कॉलेज में 5 साल बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशी को जीत मिली और अध्यक्ष चुना गया। इससे पहले 2018 में गौरव कोरंगा एमबीपीजी डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष बने थे। 2019 से निर्दलीय प्रत्याशियों का विजई होने का सिलसिला शुरू हो गया।

सबसे पहले राहुल धामी निर्दलीय अध्यक्ष चुने गए। इसके बाद 2 साल कोरोना के वजह से कॉलेज में चुनाव का आयोजन नहीं कराया गया और 2022 में निर्दलीय प्रत्याशी रश्मि लमगड़िया अध्यक्ष चुनी गई और उन्होंने इतिहास रच दिया इससे पहले कोई भी छात्र एमबीपीजी कॉलेज के अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं जीती थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top