Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के आदित्य रावत का भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन

Ad

Uttarakhand: BCCI: UNDER-19 Team: Aditya Rawat: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शनिवार, 31 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी मल्टी फॉर्मेट सीरीज के शेड्यूल के साथ भारतीय अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में हल्द्वानी निवासी आदित्य रावत को टेस्ट यानी डेज सीरीज़ के लिए चुना गया है। इंडिया अंडर-19 टीम 21, 23 और 26 सितंबर को पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ तीन 50 ओवर के मैच खेलेगी, इसके बाद 30 सितंबर और 7 अक्टूबर को चेन्नई में दो चार दिवसीय मैच खेले जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मल्टी फॉर्मेट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड

वनडे सीरीज के लिए टीम: रुद्र पटेल (वीसी) (जीसीए), साहिल पारख (एमएएचसीए), कार्तिकेय केपी (केएससीए), मोहम्मद अमान (सी) (यूपीसीए), किरण चोरमले (एमएएचसीए), अभिज्ञान कुंडू (डब्ल्यूके) (एमसीए), हरवंश सिंह पंगालिया (डब्ल्यूके) (एससीए), समित द्रविड़ (केएससीए), युद्धजीत गुहा (सीएबी), समर्थ एन (केएससीए), निखिल कुमार (यूटीसीए), चेतन शर्मा (आरसीए), हार्दिक राज (केएससीए), रोहित राज अवत (एमपीसीए), मोहम्मद एनान (केसीए)

चार दिवसीय सीरीज के लिए टीम: वैभव सूर्यवंशी (बिहार सीए), नित्या पंड्या (बीसीए), विहान मल्होत्रा ​​(वीसी) (पीसीए), सोहम पटवर्धन (सी) (एमपीसीए), कार्तिकेय केपी (केएससीए), समित द्रविड़ (केएससीए), अभिज्ञान कुंडू (डब्ल्यूके) (एमसीए), हरवंश सिंह पंगालिया (डब्ल्यूके) (एससीए), चेतन शर्मा (आरसीए), समर्थ एन (केएससीए), आदित्य रावत (सीएयू), निखिल कुमार (यूटीसीए), अनमोलजीत सिंह (पीसीए), आदित्य सिंह (यूपीसीए), मोहम्मद एनान (केसीए)

कौन है आदित्य रावत

मूल रूप से हल्द्वानी के रहने वाले आदित्य के करियर की शुरुआत भी हल्द्वानी से ही हुई जिसके बाद वह देहरादून चले गए। पिता दिलीप रावत ने बताया कि आदित्य ने छोटी उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। देहरादून से लौटने के बाद मौजूदा वक्त में आदित्य रावत हल्द्वानी में ही अभ्यास रहे हैं। 2023-2024 सीजन में आदित्य ने अंडर-19 क्रिकेट में 26 विकेट अपने नाम किए थे। इससे पहले आदित्य रावत अंडर-16 और अंडर-19 वर्ग में भी एनसीए कैंप कर चुके हैं। इसके अलावा वो क्रिकेटर नेशनल क्रिकेट एकेडमी के हाई परफॉर्मेंस कैंप का हिस्सा भी बनें थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top