Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में Aspirant लाइब्रेरी की खुली दूसरी ब्रांच, युवाओं को नहीं देना पड़ेगा पंजीकरण शुल्क

Ad

Haldwani: Aspirant: Library: हल्द्वानी को कुमाऊं का शिक्षा हब कहना गलत नहीं होगा। शहर के स्कूल और कॉलेज हर साल अच्छे रिजल्ट देते हैं। इसके अलावा बड़े राज्यों की तरह युवाओं के पास बेहतर कोचिंग के विकल्प भी मौजूद है। वहीं पिछले कुछ वक्त से शहर में लाइब्रेरी को लेकर काफी क्रैज़ बढ़ा है। पहले पढ़ने के लिए एकांत स्थान खोजने के लिए युवा दूसरे शहरों में निर्भर रहते थे लेकिन कोरोना काल के बाद हल्द्वानी में कई हाईटेक लाइब्रेरी खुल गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इस लिस्ट में Aspirant लाइब्रेरी भी है, जिसकी दूसरी शाखा तल्ली बमौरी निकट नैनीताल बैंक, लालडांठ पर शुरू हो गई है। लाइब्रेरी में 75 विद्यार्थियों की बैठने की व्यवस्था है। इसके अलावा लाइब्रेरी खुलने का वक्त सुबह 7 से रात 8 बजे तक है। युवाओं को प्रवेश हेतु किसी प्रकार का पंजीकरण शुल्क देने की जरूरत भी नहीं है। इस बारे में लाइब्रेरी के संचालक सन्नी तिवारी की 12वीं तक की पढ़ाई निर्मला कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काठगोदाम से हुई है। जबकि उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से फिजिक्स में ऑनर्स किया है। साल 2019 में सन्नी ने यूपीएससी का प्रीलिम्स क्लियर किया था।

सन्नी तिवारी का कहना है कि उन्हें अपना काम शुरू करना था और इसी के चलते हल्द्वानी में दिल्ली जैसी लाइब्रेरी का आइडिया आया। जिसके बाद एस्पिरेंट्स लाइब्रेरी की शुरुआत हुई। उन्होंने बताया कि साल 2022 में Aspirant लाइब्रेरी की पहली शाखा काठगोदाम के शीशमहल में शुरू की गई थी और दो वर्ष बाद ये दूसरी लाइब्रेरी है। यहां पढ़ने आने वाले युवाओं के लिए अलग-अलग कैबिन की व्यवस्था की गई है। साथ ही हर टेबल के पास चार्जिंग प्वाइंट तथा लाइट की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पार्किंग, शौचालय (महिला-पुरुषों के लिए अलग-अलग), पीने के पानी, लॉकर आदि का भी पूरा इंतजाम है। गौरतलब है कि पढ़ने वाले बच्चों को इन सभी सुविधाओं के साथ फोकस करने में आसानी होगी। अधिक जानकारी के लिए 9084405864 नंबर पर संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top