Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: दोगांव में कार खाई में गिरी, एक की मौत और एक घायल

Ad

नैनीताल: दोगांव के पास एक कार खाई में जा गिरी। कार में दो लोग सवार थे और एक की मौत हो गई है। कार हल्द्वानी की ओर आ रही थी। हादसे के बारे में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर 108 एंबुलेंस पहुंची और फिर घायलों को हल्द्वानी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल लाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार लामाचौड़ के रहने वाले भूपाल सिंह बिष्ट कार यूके 04 – एए- 2627 में हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। उनके साथ डॉ. हिमांशु कांडपाल भी मौजूद थे। दोगांव में एक संकरे मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में जा गिरी। घटना स्थल पर सड़क के किनारे डिवाइडर नहीं थी। कार के खाई में गिरने की आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोग सड़क की तरफ दौड़े। उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना के बारे में अवगत कराया।

मौके पर पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को 108 के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने भूपाल सिंह बिष्ट को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दूसरे घायल का उपचार किया जा रहा है। तल्लीताल एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि हादसे में एक की मौत हो गई। घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top