Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी- गौलापार रोड पर सड़क हादसा, राहगीरों ने बचाई चालक की जान

Ad

हल्द्वानी: जिले में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी-अभी गौलापार हल्द्वानी मार्ग पर एक कार सड़क हादसा हो गया। हादसा गौलापार बाईपास रोड स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास हुआ। यूपी नंबर (21 एएक्स 2045 ) की आई-20 कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई।

ADVERTISEMENTS Ad

कार में सवार चालक साकिब सिद्दीकी निवासी लाइन नंबर 08 आज़ाद नगर हल्द्वानी को स्थानीय लोगों को कार से निकाला और हॉस्पिटल भेजा। घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालात ठीक है। ये हादसा कार के तेज होने की वजह के चलते हुआ। इस हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है, गनीमत रही कि चालक को केवल हल्की चोटे आई। इस मार्ग पर ट्रैफिक कम रहता है और आमूमन लोग तेज गति में ही वाहन चलाते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top