Chamoli News

उत्तराखंड:दुःखद खबर, बेटी से मिलने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

Ad

देहरादून:उत्तराखंड के चमोली जिले में एक सड़क हादसा हुआ है। नंदप्रयाग- नंदानगर मोटर मार्ग पर सैतोली गांव के पास एक कार के खाई में गिरने से कार चालक की दर्दनाक मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक नंदप्रयाग-नंदानगर मोटर मार्ग पर कार 100 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान सैकोट गांव के 60 साल के यशवंत सिंह के रूप में हुई है। वह अपनी बेटी से मिलने के लिए नंदानगर जा रहे थे नंदानगर ब्लॉक से दो किलोमीटर पहले सैतोली गांव के समीप कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top