Chamoli News

नए साल से पहले पहाड़ में एक और हादसा, कार चालक की दर्दनाक मौत

Ad

चमोली: साल 2022 उत्तराखंड में हादसों की दृष्टि से बेहद खराब साल रहा है। कई परिवारों ने अपने खास लोगों को खोया है। साल खत्म होने से पहले पहले अब चमोली के गैरसैण मार्ग पर बुरा हादसा हुआ है। एक वाहन के गहरी खाई में गिरने की जानकारी मिली है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत भी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जा रहा है कि वाहन यूके07 एडी- 4432 खाई में गिरने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे की सूचना थाना कर्णप्रयाग ने एसडीआरएफ को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया।

थोड़ी मेहनत मशक्कत के बाद 200 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरी कार से मृत वाहन सवार व्यक्ति को निकाला गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में मात्र एक ही व्यक्ति सवार थाl एसडीआरएफ ने शव बरामद कर उसे पुलिस को सौंप दिया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय संजय सिंह रावत पुत्र दीपक सिंह रावत निवासी ग्राम सिरी, तहसील कर्णप्रयाग, जिला चमोली के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top