Dehradun News

देहरादून में भयंकर हादसा, ब्रेक फेल होने के बाद ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला

Ad

देहरादून: प्रदेश की राजधानी देहरादून के चंद्रबनी पटेल नगर से बड़ी ही दुखद घटना का समाचार सामने आया है। यहां सोमवार को एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे कई मोटरसाइकिल सवारों को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि ट्रक के ब्रेक फेल होने की वजह से ये हादसा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार इस हादसे के दौरान सड़क के किनारे खड़ा एक दुकानदार भी ट्रक की चपेट में आ गया। सोमवार सुबह लगभग 11:30 हुए इस हादसे में ट्रक के नीचे दो मोटरसाइकिल सवार फंसे गए। फिलहाल हादसे में एक व्यक्ति की मौत की बात सामने आई है।

ट्रक सहारनपुर की ओर से आ रहा था। फिलहाल पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया दिया है। सीओ सदर सर्वेश पंवार ने जानकारी दी और बताया कि घटना का कारण प्रथम दृष्टया ट्रक के ब्रेक फेल होने का है। ट्रक चालक काफी दूरी से ही हॉर्न देता हुआ आ रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top