Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: ज्योलीकोट में हादसा, भाजपा नेता सचिन जोशी की मौत

Ad

Lalkua News Haldwani: भाजपा नेता तथा हल्दूचौड़ भाजपा के मंत्री पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू निवासी सचिन जोशी सड़क हादसे का शिकार हो गए और उनकी मौत हो गई है। सड़क हादसा देर रात ज्योलीकोट स्थित आम पड़ाव के पास कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। उनकी मौत की खबर के सामने आने के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने उनके असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad

40 वर्षीय सचिन जोशी अपने पीछे बूढ़े मां-बाप छोटी-छोटी दो बेटियों जिसमें 5 साल की बड़ी बेटी तथा 2 साल की छोटी बेटी और पत्नी को छोड़कर चले गए हैं। उनकी मौत से क्षेत्र में कोहराम मचा है। क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन चंद दुम्का, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी, हेमचंद दुर्गापाल, बीडी खोलिया, संदीप पांडे,रिंकू पाठक ,भैरव खोलिया, देवकीनंदन पाठक सहित क्षेत्र के तमाम लोगों ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top