Nainital-Haldwani News

पर्यटकों को नैनीताल छोड़कर हल्द्वानी वापस आ रही बस खाई में गिरी, ड्राइवर की हुई मौत

Ad

हल्द्वानी: देर रात नैनीताल से हल्द्वानी लौट रही बस खाई में गिर गई। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। चालक पर्यटकों को नैनीताल छोड़कर हल्द्वानी वापस लौट रहा था। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। इसके बाद चालक का शव खाई से निकाला गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार सिटी हार्ट ट्रेवल्स की बस नैनीताल गई की। रात में वापसी के वक्त बस ज्योलीकोट के पास 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।सूचना पर पुलिस और ने एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ ने ग्रामीणों व पुलिस के साथ मिलकर बस के नीचे दबे चालक को बाहर तो निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।पुलिस ने चालक के शव का पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top