Nainital-Haldwani News

नैनीताल घूमने पहुंचे एचसीएल कंपनी के कर्मचारी सड़क हादसे का शिकार, दो युवतियों की मौत

file photo
Ad

Nainital News: जिले में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। नैनीताल से लौट रहे एचसीएल कंपनी के 21 लोगों का ट्रेंपो ट्रैवल प्रिया बैंड के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दल में 14 युवक और 7 युवतियां शामिल थीं। हादसे में दो युवतियों की मौत हो गई जबकि 18 लोग घायल बताये जा रहे है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकला।

ADVERTISEMENTS Ad

चालक उमेश कुमार पुत्र सुरेश चंद्र निवासी राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद ने बताया कि ब्रेक फेल होने के चलते गाड़ी पलट गई। इस हादसे में सयानी दूबे 28 और जया शुक्ला 23 की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में शिखा, आर्यन, छवि, प्राची, मुस्कान, सागर, प्रियांशु, गणेश, विशाल, बॉबी, दीपक, विष्णु, पारस, पवन, सुमित मुकेश, आदर्श और अभिनव घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और कुछ को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top