Champawat News

पूर्णागिरी धाम में हादसा, तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से 5 यात्रियों की मौत

Ad

Tankpur News: पूर्णागिरी मेला शुरू हो गया है और श्रद्धालुओं मां के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह से मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए भक्तों की कतार देखने को मिल रही है। वहीं एक सड़क हादसे की खबर गुरुवार को सामने आई है। एक वाहन ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है और 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार टनकपुर स्थित पूर्णागिरि धाम मार्ग ठुलीगाड़ के पास यात्री बस का इंतजार कर रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार वाहन ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। घायलों को टनकपुर अस्पताल लाया गया लेकिन इलाज के दौरान कुछ घायलों की मौत हो गई। वहीं कुछ घायलों को टनकपुर उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि मां पूर्णागिरि धाम में साल भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। चैत्र और शारदीय नवरात्र में इस धाम में भक्तों का सैलाब उमड़ता है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड ही नहीं मध्य प्रदेश से लेकर मुंबई तक यहां हजारों श्रद्धालुओं रोजाना दर्शन करने आते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top