Uttarakhand News

रुद्रपुर हाईवे पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बेटी की मौत, पिता-दादी घायल

File Photo
Ad

रुद्रपुर: ऊधमसिंहनगर में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई है। जबकि उसके पिता व दादी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक तरफ घायलों को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया है तो वहीं परिवार जनों में मातम पसरा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

मिली जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर में सुरक्षा गार्ड का काम करने वाले शाहजहांपुर के मूल निवासी पप्पू कुमार पुत्र अहिवरन धियानगर में परिवार के साथ किराए में रहते हैं। मंगलवार को जब वह अपनी 70 वर्षीय मां मुन्नी देवी और 22 वर्षीय पुत्री सोनी के साथ बाइक से रुद्रपुर की ओर आ रहे थे।

तभी लालपुर और बगवाड़ा के बीच हाइवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिस कारण से सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पप्पू और उसकी मां मुन्नी देवी को गंभीर चोटें आईं। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर आई और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में उन्हें हल्द्वानी रेफर किया गया।

बता दें कि मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोनी की मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। एसआइ मोहन चंद जोशी ने जानकारी दी और बताया कि ट्रक को इंदिरा चौक पर पकड़ लिया गया है। ट्रक को लापरवाही से चला रहे चालक को हिरासत में लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top