Tehri News

बारिश के बीच टिहरी में हादसा, मेरठ नंबर की कार उफनती गंगा में जा गिरी, तलाश जारी…

Ad

देहरादून: टिहरी जिले के कौड़ियाला क्षेत्र में एक कार गंगा नदी में गिर गई। पुलिस को इस हादसे के बारे में युद्धवीर सिंह राणा निवासी गलगलसी मुनी की रेती ने सूचना दी। सूचना पर चौकी प्रभारी 82 मय फोर्स व SDRF टीम मौके पर पहुंचे। जहां नीचे खाई में सर्चिंग के दौरान एक कार की नंबर प्लेट संख्या UP15 AD 2158, 02 बैग व 02 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। नंबर प्लेट के आधार पर वाहन स्वामी की पहचान पंकज शर्मा निवासी शास्त्री नगर मेरठ के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

टिहरी पुलिस ने कुछ देर पहले अपने आधिकारिक पेज पर हादसे की जानकारी साझा की है। पुलिस द्वारा बताया गया है कि कार पंकज शर्मा के चाचा लेकर आए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस और राहत टीम ने बारिश से उफान पर आई नदी में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम को मौके पर भेजा गया जिसने रस्सी की सहायता से अत्यधिक विषम खाई में उतर कर नदी के किनारे तक पहुंच बनाई।

नदी का जलस्तर बढ़ा होने और बहाव बहुत तेज होने के कारण निकटवर्ती ढ़ालवाला पुलिस चौकी से गोताखोरों के दल को भी मौके पर बुलाया गया है और दोनों टीमों द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल कार में कौन- कौन सवार था ये पता नहीं चल पाया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top