Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी न्यूज: सड़क हादसे में घायल जवान की हुई मौत, छुट्टी पर घर आए थे भगवान रावल 

Ad

हल्द्वानी: रानीबाग के पास देर रात एक सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसे में दो बाइक सवार घायल हो गए और उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया जहां एक की मौत हो गई। मृतक सेना का जवान था और वह छुट्टी पर घर आया था। दोस्त के साथ हल्द्वानी आते हुए वह सड़क हादसे का शिकार हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

सामने से आ रही कार की रौशनी के वजह से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और फिर से जा टकराई।  सूचना पर काठगोदाम चैकी इंचार्ज फिरोज आलम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा सैराघाट ग्रामसभा हतौली के रहने वाले भगवान सिंह रावल पुत्र नंदन सिंह रावल भारतीय सेना के जवान थे और उनकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर में थी। उनका ट्रांसफर राजस्थान हो गया था और ज्वाइनिंग के पहले वह 1 महीने की छुट्टी पर घर पहुंचे थे।

ड्यूटी पर जाने से पहले वह अपने दोस्त गौरव बिष्ट के साथ हल्द्वानी में थे। वह गौरव व अन्य दोस्तों के साथ घूमने गए थे और जहां देर रात वापसी में भुजीयाघाट से हल्द्वानी की तरफ आते समय एचएमटी रानीबाग के पास उनकी बाइक का पेड़ से टकरा गई।

गौरव बिष्ट बेहोश हो गया था और अन्य दोस्तों ने घायकों राहगीर की कार से हॉस्पिचल में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने भगवान को मृत घोषित कर दिया। गौरव बिष्ट खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दुखद खबर के बाद मृतक जवान के घर में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top