Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रही केमू बस पलटी, एक पेड़ ने बचाई 35 यात्रियों की जान

Ad

हल्द्वानी: कुछ देर पहले दो गांव के पास केमू बस के पलटने के मामला सामने आया है। बस हल्द्वानी से अव्मोड़ा की ओर जा रही थी। बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे। अल्मोड़ा को जा रही बस मुख्य सड़क से नीचे पलट गई। गनीमत रही कि एक पेड़ के वजह से बस खाई में नहीं गिरी नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। वही सूचना मिलने पर ज्योलिकोट पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायलों को इलाज के लिए हल्द्वानी भेजा जा रहा है। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top