Nainital-Haldwani News

पंतनगर के पास बड़ा हादसा, ट्रक ने लालकुआं निवासी युवक को रौंदा, मौत

Ad

लालकुआं: इस वक्त की बड़ी खबर। पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सब्जी अनुसंधान केंद्र के पास एक हादसा हुआ है। जिसमें एक युवक की जान चली गई है। दरअसल एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को बुरी तरह से रौंद दिया। मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा युवक को लहूलुहान अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। मगर अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है बता दें कि परिजन बिहार के छपरा के निवासी हैं जानकारी के मुताबिक लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बंगाली कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र राय पुत्र राजनाथ सिंह रुद्रपुर सिडकुल में नौकरी करता था।

रोज की तरह वह आज सुबह अपनी बाइक संख्या यूके 04 एए 5351 से ड्यूटी पर जा रहा था। तभी रुद्रपुर नैनीताल हाईवे पर पंतनगर थाना क्षेत्र के सब्जी अनुसंधान केंद्र के समीप पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक (नंबर यूपी 21 बीएन 7300) ने उसे रौंद दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top