Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी मार्ग पर हुआ हादसा,पीएसी में तैनात दरोगा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Ad

हल्द्वानी: सड़क पर चलने के दौरान अपनी सावधानी बरतनी चाहिए इसके अलावा दूसरों के वाहन चलाने का तरीका भी आपकी जिंदगी से जुड़ा हुआ है। कई बार दूसरों की गलती किसी और की मौत का कारण बन जाती है। ऐसा ही कुछ रुद्रपुर में तैनात पीएससी दरोगा के साथ हुआ। खबर के अनुसार विनोद कुमार (54) पुत्र दीवानी राम 46 वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में तैनात थे। सोमवार सुबह वह बाइक से पंतनगर एयरपोर्ट डयूटी पर जा रहे थे। सुबह करीब पांच बजे अज्ञात वाहन ने हल्द्वानी मोड़ पर उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी के पारितोष राणा की आधी में उड़ी दिल्ली टीम, ठोके ताबड़तोड़ 121 रन

विनोद को सड़क पर घायल देख पीएसी के अन्य कर्मी उन्हें जिला अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया। इस बीच परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुट गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top