Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:सीएम धामी के निर्देश, DM रयाल का एक्शन, कई स्कूलों को वापस करनी पड़ सकती है फीस !

Ad

Haldwani: Schools: Fees: DM Lalit Mohan Rayal: उत्तराखंड में निजी स्कूलों की मनमानी पर अब बड़ा प्रहार शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के निर्देश पर नैनीताल जिले से सख्त कार्रवाई की शुरुआत की गई है। हल्द्वानी और आसपास के 17 निजी विद्यालयों को आदेश जारी किया गया है कि री-एडमिशन, अतिरिक्त शुल्क या अन्य नामों पर अभिभावकों से वसूली गई रकम वापस करें या आगामी महीनों की फीस में समायोजित करें।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी Lalit Mohan Rayal के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने यह कार्रवाई की है। लंबे समय से अभिभावक निजी स्कूलों द्वारा महंगी किताबें एक ही दुकान से खरीदने का दबाव, बार-बार ड्रेस बदलवाने और निर्धारित दुकानों से जूते-ड्रेस लेने जैसी शिकायतों से परेशान थे।

प्रवेश सत्र शुरू होते ही प्रशासन ने करीब 100 विद्यालयों को नियम उल्लंघन के नोटिस भेजे थे। जवाबों की समीक्षा के बाद पहले चरण में 17 स्कूलों पर यह सख्त कदम उठाया गया है।

जिलाधिकारी ने साफ कहा है कि जारी आदेश का पालन न करने वाले विद्यालयों पर अगले दो सप्ताह में मान्यता रद्द करने की संस्तुति तक की जाएगी।

इस कार्रवाई से जहां अभिभावकों में राहत और खुशी का माहौल है, वहीं निजी स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है। नैनीताल जिले से शुरू हुई यह मुहिम अब पूरे प्रदेश में बड़े अभियान का संकेत मानी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top