Bageshwar News

बागेश्वर की अधिकता रौतेला का सीनियर महिला वनडे क्रिकेट टीम में चयन

Ad

Adhikta Rautela Cricketer: Adhikta Rautela Senior Women One-Day Trophy Selection:

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड की बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। जी हाँ, खेल जगत में उत्तराखंड के युवा देश-विदेश की सुर्खियां बटोर रहे हैं। इनमें बेटियों ने भी अहम भूमिका निभाकर सभी को गौरवान्वित किया है। पर्वतीय क्षेत्रों में सुविधाओं का अभाव बेटियों के बुलंद हौसले नहीं रोक पा रहा। बल्कि पहाड़ों का परिश्रमी जीवन उन्हें और मजबूत बना रहा है। आज हम आपको बागेश्वर की अधिकता रौतेला की सफलता के बारे में बताने जा रहे हैं।

उत्तराखंड की बागेश्वर जिले की रहने वाली अधिकता रौतेला का चयन अरुणाचल सीनियर महिला वन डे ट्रॉफी 2024-25 के लिए हुआ है। यह टूर्नामेंट 4 दिसंबर से 16 दिसंबर तक गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित होने जा रहा है। अधिकता रौतेला इस चयन से अपनी क्रिकेट यात्रा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रही हैं।

नीरज राठौर की अकादमी में करती हैं अभ्यास

अधिकता रौतेला ने बताया कि वह देहरादून के बंजारवाला स्थित नीरज राठौर की NRCA क्रिकेट अकादमी में प्रैक्टिस करती हैं, जो उत्तराखंड की ओर से क्रिकेट खेलते हैं। अकादमी में उन्हें बेहतर ट्रेनिंग मिल रही है, और उन्होंने अपनी क्रिकेटिंग स्किल्स को और बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है।

बीसीसीआई महिला T20 ट्रॉफी में भी भाग ले चुकी हैं अधिकता

इससे पहले, अधिकता का चयन अरुणाचल प्रदेश की T20 क्रिकेट टीम में भी हुआ था। इसके अलावा, उन्होंने 17 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक आयोजित बीसीसीआई सीनियर महिला T20 ट्रॉफी में भी हिस्सा लिया था। यह उनके क्रिकेट करियर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ।

दाएं हाथ की बल्लेबाज और विकेटकीपर

अधिकता रौतेला दाएं हाथ की बल्लेबाज हैं और विकेट कीपिंग भी करती हैं। उनकी यह क्षमता उन्हें टीम में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनाती है। अब अरुणाचल सीनियर महिला वन डे ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन सभी की नजरों में रहेगा, और उनकी सफलता उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय बन सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top