Rudraprayag News

मौसम विभाग के अलर्ट के बाद केदारनाथ यात्रा रोकी गई

Ad

देहरादून: राज्य में बारिश को लेकर अलर्ट ( rain alert in uttarakhand) जारी किया गया है। कई जिलो में बारिश हुई है। चारधाम यात्रा ( chardham yatra uttarakhand) जारी है और बारिश को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर तीन घंटे तक साढ़े आठ हजार से अधिक लोगों को रोका। मौसम साफ होने के बाद ही उन्हें केदारनाथ जाने की अनुमति दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad

ताजा अपडेट के अनुसार बारिश के वजह से गौरीकुंड व सोनप्रयाग में पांच हजार यात्रियों को रोका गया है। उन्होंने मंगलवार सुबह केदारनाथ धाम जाने दिया जाएगा। चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन फैसले ले रहा है। बारिश के वजह से केदारनाथ धाम समेत सोनप्रयाग, छोटी लिनचोली, बड़ी लिनचोली, रुद्रा प्वाइंट, भीमबली, जंगलचट्टी, गौरीकुंड, सीतापुर में यात्रियों रोका गया। दूसरी ओर बदरीनाथ और गंगोत्री धाम के लिए यात्रा सुचारु रही।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि बारिश के चलते यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए विभिन्न पड़ाव स्थलों पर यात्रियों को रोका गया था। बारिश के वजह से हेली सेवाएं भी प्रभावित हुई है। पहला हेलीकाप्टर सुबह छह बजे यात्रियों को लेकर केदारनाथ पहुंचा, लेकिन इसके बाद मौसम बदल गया और हेलीकाप्टर धाम में फंस गया। मौसम साफ होने की स्थिति में हेलीकॉप्टर कुछ ही देर के लिए केदारनाथ में खड़ा होता है। सोमवार को करीब 6 घंटे हेलीसेवाएं बंद रही। मौसम के साफ होने के बाद एक बजे यात्रियों के लिए हेली सेवा शुरू हुई। यही हाल फाटा, गुप्तकाशी, सेरसी का भी रहा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top