Dehradun News

कोरोना वायरस अलर्ट पर प्रशासन,मंडी व बाजार में नियमों का उल्लंघन कर रहे लोगों के काटे चालान

Ad

देहरादून: कोरोना वायरस दोबारा लोगों को डरा रहा है। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के सामने आने के बाद केंद्र और राज्य सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है। बाहर से आने वालों पर प्रशासन नजर बनाए हुए है। वहीं कोरोना वायरस के मामलों में कमी आने के बाद लोग लापरवाह हो गए थे। मास्क पहने काफी कम लोग ही देखे जा रहे थे और अब ऐसे लोगों पर प्रशासन ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। देहरादून में पिछले कुछ दिनों में मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कई इलाकों को बंद कर दिया गया है। वहीं जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

उप जिलाधिकारी मनीष कुमार ने पलटन बाजार और निरंजपुर सब्जी मंडी का निरीक्षण किया और पाया कि लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें कई लोग बिना मास्क व सामाजिक दूरी का पालन करते नहीं दिखे तो उनका चालान किया गया।

पलटन बाजार में ऐसे 20 व सब्जी मंडी में 17 व्यक्तियों का चालान किया गया। इनमें कुछ व्यापारी थे, जबकि कुछ ग्राहक। इसके अलावा उन्होंने सभी व्यापारियों से कहा कि कोरोना वायरस से सुरक्षा हेतु जो नियम बनाए गए हैं उनका पालन करें। दुकानों के बाहर भीड़ एकत्र ना होने दे। इसके अलावा मास्क का प्रयोग करते रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top