Pauri News

जरूरी सूचना, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि में यूजी कोर्स के लिए पंजीकरण शुरू

Ad

HNBGU Admission dates:- उत्तराखंड राज्य में स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय, गढ़वाल विश्वविद्यालय ने यूजी कोर्स में दाखिले हेतु प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस के लिए छात्र–छात्राएं 11 अगस्त तक समर्थ पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। हाल ही में एनटीए द्वारा स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु करवाई जाने वाली परीक्षा का नतीज़ा घोषित किया गया था। इस परीक्षा के परिणाम जारी करने के बाद गढ़वाल विश्वविद्यालय ने पंजीकरण की प्रक्रिया को सक्रिय कर दिया है। बताते चलें कि 11 अगस्त तक पंजीकरण समर्थ पोर्टल पर किया जा सकता है। इसके बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर छात्रों को प्रवेश प्रदान किया जाएगा। (Registration For Admission In UG Courses in Garhwal University)

इन वेबसाइट से करें पंजीकरण

गढ़वाल विश्वविद्यालय के डीन ऑफ़ स्टूडेंट्स वेलफ़ेयर प्रो. महावीर सिंह नेगी ने बताया कि छात्र और छात्राएं पंजीकरण के लिए दो वेबसाइटों का उपयोग कर सकते हैं: https://hnbgucuet.samarth.edu.in और विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के इच्छुक छात्रों के लिए https://hnbgucuet.samarth.edu.in/college वेबसाइट से। (Websites for registration into Ug Courses in HNBGU)

मेरिट लिस्ट के माध्यम से होगा प्रवेश

पंजीकरण समाप्त होने के बाद 12 और 13 अगस्त को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। प्रो. नेगी ने बताया कि स्नातकोत्तर और बीएड प्रवेश परीक्षा के परिणाम जल्द ही घोषित कर दिए जायेंगे। साथ ही यूजी प्रवेश प्रक्रिया के बाद बीएड और पीजी पाठ्यक्रमों के लिए भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने छात्रों से जल्द पंजीकरण करने की अपील की है, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके। ( Admission through merit list)

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top