Breaking News

उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल का एडमिट कार्ड, इस दिन होगा जारी

Ad

Uttarakhand News: प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कल यानी 8 दिसंबर को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग पुलिस कांस्टेबल के 1521 पदों पर भर्ती की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। बता दें कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) से मिली 18 भर्तियों में राज्य लोक सेवा आयोग पहली समूह-ग भर्ती की परीक्षा कराने जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि पुलिस विभाग में आरक्षी, पीएसी, आईआरबी, अग्निशामक के 1521 पदों पर भर्ती के लिए 2,58,448 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जिसमें से 1,80,005 उम्मीदवारों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा दी थी, जिनमें से 1,30,445 उम्मीदवार पास हुए थे। इस बीच यह भर्ती यूकेएसएसएससी से राज्य लोक सेवा आयोग को मिल गई।

राज्य लोक सेवा आयोग ने इसकी तिथि 18 दिसंबर तय की थी। आयोग के सचिव जीएस रावत ने बताया कि परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आठ दिसंबर को जारी होंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 413 केंद्र बनाए गए हैं।?

ADVERTISEMENTS Ad
To Top