
AFCAT 02/2026 Recruitment | Indian Air Force Jobs | AFCAT Vacancy 2026 | Defence Jobs | Air Force Officer Recruitment | Government Jobs : Indian Air Force ने AFCAT 02/2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो भारतीय वायु सेना में अधिकारी बनकर देश सेवा करना चाहते हैं। भर्ती के तहत फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) पदों पर 300 से अधिक भर्तियां की जाएंगी।
इच्छुक उम्मीदवार 19 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरी की जाएगी। इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के लिए ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास बीटेक (B.Tech) की डिग्री होना जरूरी है। वहीं नॉन-टेक्निकल पदों के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री मांगी गई है।
आयु सीमा की बात करें तो फ्लाइंग ब्रांच के लिए उम्मीदवार की उम्र 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जबकि ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल पदों के लिए आयु सीमा 20 से 26 वर्ष तय की गई है।
चयन प्रक्रिया कई चरणों में होगी। सबसे पहले AFCAT लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी…जिसमें सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, गणित, रीजनिंग और सैन्य विषयों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। टेक्निकल पदों के लिए GATE स्कोर भी मान्य होगा। वहीं NCC ‘C’ सर्टिफिकेट रखने वाले उम्मीदवारों को फ्लाइंग ब्रांच में विशेष छूट मिलेगी।
लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को एयर फोर्स सिलेक्शन बोर्ड (AFSB) इंटरव्यू देना होगा। इसमें मानसिक क्षमता, ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू शामिल होंगे। फ्लाइंग ब्रांच के उम्मीदवारों के लिए पायलट एप्टीट्यूड टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा। सभी चरण पूरे होने के बाद मेडिकल टेस्ट और मेरिट के आधार पर अंतिम चयन होगा।
आवेदन शुल्क AFCAT एंट्री के लिए 550 रुपये + GST निर्धारित किया गया है। हालांकि NCC स्पेशल एंट्री और GATE स्कोर के जरिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने होंगे। शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट किया जा सकेगा।






